मांगों को लेकर कार्यपालक व आईटी सहायकों ने लिया आंदोलन का निर्णय

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Sep 2025 7:14 PM

विज्ञापन

सेवा नियमित करने व वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को कार्यपालक सहायक एवं आईटी सहायक की बैठक डुमरा हवाई अड्डा मैदान में हुई.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सेवा नियमित करने व वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को कार्यपालक सहायक एवं आईटी सहायक की बैठक डुमरा हवाई अड्डा मैदान में हुई. विचार विमर्श के बाद सामूहिक अवकाश एवं भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि इस बार बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ व बिहार राज्य आईटी सहायक सेवा संघ द्वारा संयुक्त रूप बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया जाएगा. बिहार राज्य आईटी सहायक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील बैठा, बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आंदोलन की सूचना डीएम व सभी विभागों के अधिकारियों को दिया गया है. दुर्गा पूजा के बाद कार्यालय खुलते ही तीन व चार अक्टूबर को सभी विभागों में कार्यरत आईटी सहायक व कार्यपालक सहायक दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे. इसके बाद छह अक्टूबर से भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा. मौके पर दोनों संघ के सदस्य गण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन