Sitamarhi : एसपी ने दोस्तियां गोलीकांड घटनास्थल का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi : एसपी ने दोस्तियां गोलीकांड घटनास्थल का किया निरीक्षण

एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव मे बुधवार को हुई गोलीकांड स्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पुरनहिया . एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव मे बुधवार को हुई गोलीकांड स्थल का निरीक्षण किया.घटना के संबंध मे एसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है. जल्द ही सभी अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा. मालूम हो कि बुधवार को दोस्तियां गांव मे चली गोलीबारी मे बदमाशों ने गोली मार कर गुड्डू ठाकुर की हत्या कर दी थी. वहीं वार्ड 8 सदस्य लालकृष्ण झा घायल हो गये थे. इस दौरान एसडीपीओ सुशील कुमार व थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन