पंचायतों में अग्निकांड की दुर्घटनाओं से बचाव की दी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 9:48 PM
अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय अग्निशामक सेवा के कर्मियों की ओर से बड़हेत्ता पंचायत के वार्ड सात में सत्यम जीविका महिला ग्राम संगठन व वार्ड आठ व महेशाफरकपुर पंचायत के वार्ड दो में आम लोगों के बीच बैठक, मॉकड्रील, संभाषण व पर्चा के माध्यम से अग्नि की दुर्घटनाओं से बचाव व सुरक्षा की जानकारी देने के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
रुन्नीसैदपुर. अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय अग्निशामक सेवा के कर्मियों की ओर से बड़हेत्ता पंचायत के वार्ड सात में सत्यम जीविका महिला ग्राम संगठन व वार्ड आठ व महेशाफरकपुर पंचायत के वार्ड दो में आम लोगों के बीच बैठक, मॉकड्रील, संभाषण व पर्चा के माध्यम से अग्नि की दुर्घटनाओं से बचाव व सुरक्षा की जानकारी देने के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अग्निशामक सेवा के कर्मी संदीप कुमार, रौशन कुमार सिंह व गृहरक्षक रामजी मंडल के द्वारा लोगों को साधारण आग, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, विद्युत शाॅट सर्किट से लगने वाले आग, अलाव (घुड़ा) झुग्गी झोपड़ी व मवेशी घर में लगने वाले आग व खेतों के फसलों में लगने वाले आग से बचाव व सुरक्षा को लेकर मौकड्रिल व संभाषण के माध्यम से जानकारी दी गयी. मौके पर लालजी पासवान, माला देवी, ज्योति देवी, रंगीला कुमारी, नितेश कुमार, उमेश सहनी, सुदामा देवी, सूरज गुप्ता, सचिन कुमार व जीविका दीदी में संजू कुमारी, रणवती कुमारी, संजीला कुमारी, रंजू सिंह, अर्चना देवी के अलावा संजीव कुमार सिंह व श्याम बाबू समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










