सवारी ट्रेन से गिरकर मालगाड़ी का गार्ड जख्मी, दरभंगा में भर्ती

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 11 Sep 2025 7:03 PM

विज्ञापन

जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मोबाइल चोर का पीछा करने के दौरान सवारी गाड़ी से पैर स्लिप हो जाने के क्रम में मालगाड़ी का गार्ड दरभंगा निवासी राजीव कुमार झा जख्मी हो गये.

विज्ञापन

पुपरी. दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मोबाइल चोर का पीछा करने के दौरान सवारी गाड़ी से पैर स्लिप हो जाने के क्रम में मालगाड़ी का गार्ड दरभंगा निवासी राजीव कुमार झा जख्मी हो गये. जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि राजीव कुमार झा सीतामढ़ी में मालगाड़ी पहूंचा कर. सवारी गाड़ी से दरभंगा लौट रहें थे. इस क्रम में जनकपुर रोड स्टेशन पर चोरों द्वारा उनका मोबाइल छीन लिया गया. उसी को पकड़ने के क्रम में उनका पैर स्लिप कर गया जिसमें उनका पैर कट गया. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उनका इलाज अभी दरभंगा पारस में चल रहा है

.10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बररी निवासी लालदेव मुखिया के पुत्र भाग्य नारायण मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार मनीषा कुमारी के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन