पंथपाकड़ में पोखर में डूबने से बच्ची की मौत
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Oct 2025 6:02 PM
प्रखंड अंतर्गत पंथपाकड़ गांव निवासी बिल्टू राय की करीब सात वर्षीय पुत्री तन्नू की स्थानीय एक पोखर में डूबने से मौत हो गयी.
बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत पंथपाकड़ गांव निवासी बिल्टू राय की करीब सात वर्षीय पुत्री तन्नू की स्थानीय एक पोखर में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, तन्नू पोखर के किनारे अन्य बच्चियों के संग खेल रही थी. खेलने के दौरान ही पैर फिसलने से वह पोख्रर में डूब गयी. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची के शव को पोखर से निकाला गया. तबतक देर हो चुकी थी. घटना की सूचना पर एसआई आरती कुमारी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि हरिकिशोर सिंह कुशवाहा ने पीड़ित परिवार को निजी कोष से तीन हजार रुपये की आर्थिक सहयोग किया. वहीं, अन्य सरकारी सहायता राशि भी दिलाने का आश्वासन दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










