ePaper

विवाद में मारपीट में चार महिला जख्मी, भर्ती

Updated at : 16 Jun 2024 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
विवाद में मारपीट में चार महिला जख्मी, भर्ती

थाना क्षेत्र के भहमा गांव में रविवार को आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में चार महिला जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

पुपरी. थाना क्षेत्र के भहमा गांव में रविवार को आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में चार महिला जख्मी हो गयी. जख्मी स्थानीय गांव निवासी हीरा कुमारी, अंजू कुमारी, माखो देवी, गुड़िया देवी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जख्मी ने घटना की शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से किया है. सर्पदंश से आक्रांत व्यक्ति पीएचसी में भर्ती

पुपरी. नगर क्षेत्र के पुपरी गांव में रविवार को सर्पदंश से एक व्यक्ति गंभीर रूप से आक्रांत हो गया. आक्रांत पुपरी निवासी कन्हैया पासवान के पुत्र सुधानत कुमार को परिजनों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया.

पूर्व के छेड़खानी मामले का आरोपित गिरफ्तार

पुपरी. स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भिट्ठा जलालपुर गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के भिट्ठा जलालपुर निवासी राम प्रसाद राय के पुत्र दिलीप कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कांड के आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाना में छेड़खानी करने का मामला दर्ज है.

भिट्ठा में मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार

सुरसंड. भिट्ठा पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के सिमियाही गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि उनके व प्रशिक्षु पुअनि शैलेश कुमार के संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार चंदेश्वर मंडल के पुत्र दरेश मंडल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन