Sitamarhi:हरदी नदी पर नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 10 Jul 2025 6:44 PM
9 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ एवं शिलान्यास विधायक गायत्री देवी के कर-कमलों द्वारा किया गया.
परिहार. परिहार विधानसभा के बिशनपुर पंचायत के भाषर गांव में आज लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ एवं शिलान्यास विधायक गायत्री देवी के कर-कमलों द्वारा किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक रामनरेश यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी. इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवी ने कहा कि परिहार क्षेत्र का सर्वांगीण विकास देश के पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिंह के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है. आज बिहार में विकास कार्य बड़े पैमाने पर हो रहे हैं. आज हरदी नदी पर 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का शिलान्यास किया गया हैं. विधायक ने बताया कि आगामी सप्ताह में मझौरा एवं खुशनगरी में 7-7 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी पुलों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिनका शिलान्यास मैं स्वयं करूंगी. इसके अतिरिक्त परवाहा से नुनाहे–भवानीपुर होते हुए रामनेका सड़क, परिहार से भवानीपुर होते हुए महादेवपट्टी, परवाहा–भवानीपुर सड़क से बेला खाप, परवाहा–लालबंदी सड़क से घाघरा, पिपरा विशनपुर से खोकसी, लक्ष्मीपुर से कुनैया, मुजेलिया चौक से धनहा, महुआबा से सुपैना, लहरिया से खुरसाहा, परिहार–सुरसंड रोड से कोरिया पीपड़ा, बड़ा से भूमिहार टोला, अधगाई से अमुआ, नरंगा से फुलहट्टा, नरकटिया से इंडोनपाल रोड, धुनीयामा टोल से मुशहरनिया व आरसीडी सड़क से लक्ष्मीपुर तक सड़कों के निर्माण हेतु टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और आगामी 10 दिनों के भीतर उनका भी शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










