चोरी की दो बाइक के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चोरी की दो बाइक के साथ पांच युवक गिरफ्तार

संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के बनौली चौक से मलाही गांव जानेवाली ग्रामीण सड़क पर चोरी की दो बाइक के साथ पांच युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के बनौली चौक से मलाही गांव जानेवाली ग्रामीण सड़क पर चोरी की दो बाइक के साथ पांच युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी हरिशंकर राम के पुत्र चिरंजीवी कुमार, इंदल महतो के पुत्र बृजकिशोर महतो, शंभु राउत के पुत्र शनि कुमार, मो इसराफिल अंसारी के पुत्र मुमताज अंसारी व उमेश ठाकुर के पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है. वाहन चेकिंग में 12 हजार का ऑनलाइन चालान कटा सुरसंड. एसपी के निर्देश पर भिट्ठा थाने की पुलिस ने रविवार को श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित कंटाही के समीप एनएच 227 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों का 12 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन