पानी बहाने को लेकर हुई मारपीट में पांच जख्मी, आठ नामजद
थाना क्षेत्र के बबुरबन टोले यूसुफपुर गांव निवासी सीमा देवी ने अपने एवं परिवार के लोगों के साथ हुई मारपीट को ले प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बबुरबन टोले यूसुफपुर गांव निवासी सीमा देवी ने अपने एवं परिवार के लोगों के साथ हुई मारपीट को ले प्राथमिकी दर्ज करायी है. यह विवाद बाथरूम का पानी वादी की जमीन में गिराने को लेकर उत्पन्न हुआ था, जिसमें संजय साह, रानी कुमारी, सुखती देवी, नागेंद्र साह, नितेश साह, शीला देवी, चिंता देवी व सुनीता देवी को आरोपित किया गया है. आरोपितों पर बीते तीन दिसंबर को हरवे हथियार के साथ मारपीट कर सीमा कुमारी, रोहित कुमार, सिंकी कुमारी एवं लक्ष्मण साह को बुरी तरह पीटने, कपड़े फाड़ने, अभद्र व्यवहार करने तथा गंदी-गंदी गालियां देने का आरोप है.
लावारिश अवस्था में खड़ी टेंपो से 700 बोतल शराब बरामद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए