sitamarhi news : रीगा में पिता-पुत्र को मारपीट कर किया जख्मी

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रेवासी गांव निवासी स्व प्रसाद ठाकुर के पुत्र भिखारी ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर मारपीट व लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराया है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के रेवासी गांव निवासी स्व प्रसाद ठाकुर के पुत्र भिखारी ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर मारपीट व लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराया है. आवेदन के अनुसार भिखारी ठाकुर अपने दरवाजे पर बैठे थे. इसी बीच लाठी डंडा से लैस होकर गांव के पुनीत ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर व रमन ठाकुर ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर तीनों ने मिलकर श्री ठाकुर को लाठी-डंडा से प्रहार कर दिया. पिता पर हमला होते देख बचाने पहुंचे पुत्र प्रमोद ठाकुर को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया. जेब से 25 सौ रुपया छीन लिया. परिजनों ने पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. नाबालिक के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज चोरौत. थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर नाबालिग के चाचा विरेंद्र दास ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. अपने दिए आवेदन में उसने लिखा है कि बीते 7 अप्रैल 2025 को छह बजे साम में उसकी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी घर से कुछ ही दूरी पर किराना दुकान से सामान खरीदने गयी थी. इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे लगन राय, पिता लक्ष्मी राय, दर्शन राय, पिता लगन राय, नगिना देवी पति लगन राय, विक्की कुमारी पिता लगन राय, धनराज यादव पिता सहदेव राय, शैलेन्द्र राय की पत्नी तथा एक दो अज्ञात सभी ग्राम सपहा के लोगों ने सड़क पर उसे घेर लिया. इसी दौरान दर्शन राय चाकू की भय दिखाकर मेरी भतीजी को बाइक पर बैठा कर भागने लगा. जिसे महेन्द्र मुखिया, नारायण दास, बृजलाल दास आदि लोगों ने बाइक सवार को काफी दूरी तक पीछा किया. लेकिन वह बाइक लेकर भागने में सफल हो गया. मुझे शंका है कि उक्त लोगों के द्वारा उसकी भतीजी से जेवर जेवारात छीनकर कहीं हत्या भी न कर दें. इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया कि प्राथमिक दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन