सीतामढ़ी में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Mar 2020 11:31 PM
नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो कांटा चौक फोरलेन के पास शुक्रवार की शाम उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र की कुचल कर मौत हो गयी. दुर्घटना में स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे पलट गयी, जिसमें सवार होमगार्ड का जवान जख्मी हो गया.
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो कांटा चौक फोरलेन के पास शुक्रवार की शाम उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र की कुचल कर मौत हो गयी. दुर्घटना में स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे पलट गयी, जिसमें सवार होमगार्ड का जवान जख्मी हो गया. दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में आठ बोरा शराब लदी थी. पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ लोगों ने एक बोरा शराब गायब कर दिया. सूचना पर पहुंचे नगर सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव व नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना सशस्त्र बल के साथ सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया. जांच के बाद चिकित्सक ने बाइक सवार पिता व पुत्र को मृत घोषित कर दिया.
वहीं अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. मृतक की पहचान बाकी सोनबरसा थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी 60 वर्षीय रामकिशोर राय व उनका पुत्र 39 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में की गयी है. वहीं घायलों में उत्पाद विभाग में कार्यरत होमगार्ड जवान व पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर निवासी हरिश्चंद्र राम शामिल हैं. सदर अस्पताल में आये मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने बताया कि पिता व भाई लड़की के शादी के लिए सुबह 11 बजे घर से बाइक से सीतामढ़ी आये थे. पांच बजे के आसपास मालूम हुआ कि घर आने के दौरान पिता व भाई का एक्सीडेंट हो गया है.
उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद विभाग के लोग छापेमारी कर बोलेरो से भिट्टामोड़ के तरफ से डुमरा लौट रहे थे. वहीं बाइक सवार पिता व पुत्र डुमरा से सोनबरसा अपने घर जा रहे थे. फोरलेन कांटा चौक के पास बोलेरो व बाइक के बीच टक्कर हो गयी. मृतक पिता व पुत्र मनरेगा जॉब कार्डधारी थे. पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल ने पिता-पुत्र की मौत पर गहरी संवेदना जतायी है. मृतक मनोज कुमार दो पुत्र व चार पुत्री का पिता था. सदर अस्पताल में परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










