मारपीट में रमनगरा की दो महिला समेत आठ आरोपित

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 08 Sep 2025 7:12 PM

विज्ञापन

थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करा कर श्री चंद्र महतो, राजकुमार सिंह, मुन्नी महेश सिंह, राम हृदय कुमार, विपिन कुमार, सिकंदर सिंह, सुशीला देवी व सुनीता देवी को आरोपित किया है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव वार्ड नंबर 16 निवासी राम मिलन सिंह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करा कर श्री चंद्र महतो, राजकुमार सिंह, मुन्नी महेश सिंह, राम हृदय कुमार, विपिन कुमार, सिकंदर सिंह, सुशीला देवी व सुनीता देवी को आरोपित किया है. प्राथमिकी के अनुसार कि जगन्नाथ सिंह, राम हृदय सिंह, हरेंद्र कुमार व राम मिलन सिंह ने मिलकर बोरिंग हलवाया था. ताकि खेती-बाड़ी किया जा सके. इधर आकर गांव के मुन्नी महेश सिंह ने राम मिलन सिंह के बोरिंग में लगा हुआ मोटर हटा दिया. इसकी शिकायत मुन्नी सिंह के पिता श्री चंद्र महतो से करने पर उन्होंने अपने पुत्र का समर्थन करते हुए कहा कि उसमें तुम्हारा मोटर नहीं लगेगा. उसके बाद गाली गलौज करने लगे. गाली-गलौज का विरोध करने पर उक्त आरोपितों ने राम मिलन सिंह के साथ मारपीट करने लगे. परिवार के लोग जब राम मिलन को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन