निजी क्लिनिक खोलकर नहीं करें सरकारी ड्यूटी : सिविल सर्जन
सदर अस्पताल के करीब तीन चिकित्सकों के ड्यूटी से नदारद रहने को सीएस डॉ सुरेश प्रसाद ने गंभीरता से लिया है.
आपके शहर में
निजी क्लिनिक/नर्सिंग होम/अल्ट्रासाउंड/जांच घरों को संचालित करने वाले चिकित्सक सरकारी ड्यूटी करने से परहेज करते है. इस सच्चाई को खुद सीएस डॉ प्रसाद ने भी स्वीकार किया है. सूत्रों ने बताया कि निरीक्षण में नदारद मिले करीब तीन दर्जन चिकित्सकों के मामले में सीएस ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है. संभवत: इसी कारण उन्होंने डुमरा पीएचसी प्रभारी से सदर अस्पताल के उन चिकित्सकों की सूची दो दिनों के अंदर मांगी है, जो जिनका डुमरा प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर क्लिनिक/नर्सिंग होम/जांच घर/अल्ट्रासाउंड आदि का संचालन कर रहे है. चिकित्सक के पूर्ण पता के साथ जानकारी मांगी गई है. सीएस डॉ प्रसाद ने बताया कि जिन चिकित्सक को नन प्रैक्टिस भत्ता नहीं मिलता है, वो निजी क्लिनिक संचालित कर सकते है और भत्ता प्राप्त करने वालों पर निजी प्रैक्टिस पर रोक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए