सीतामढ़ी: अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निपटारे को लेकर समीक्षात्मक बैठक, दिए कई निर्देश

समीक्षा बैठक करते अंचल निरीक्षक सरोज कुमार
Sitamarhi News: सदर अंचल निरीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें लंबित कांडों के शीघ्र निपटारे, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और गश्ती तेज करने के निर्देश दिए गए. जानिए पूरी खबर…
सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट
Sitamarhi News: अंचल निरीक्षक कार्यालय (सदर) में अंचल निरीक्षक सरोज कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान मुख्य रूप से जिले में अपराध नियंत्रण और काफी समय से लंबित पड़े कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया.
लंबित मामलों के निष्पादन और अपराधियों की गिरफ्तारी में लाएं तेजी
बैठक में विभिन्न कांडों की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई. अंचल निरीक्षक ने अनुसंधान (इन्वेस्टिगेशन) में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया. इसके साथ ही, कोर्ट से जारी वारंट एवं कुर्की-जब्ती के मामलों के निष्पादन में प्रगति लाने और लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी छापेमारी करने के निर्देश दिए गए.
गश्ती और वाहन जांच अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश
क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर सतत निगरानी रखने की बात कही गई. अंचल निरीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात और दिन की गश्ती बढ़ाने, सघन वाहन जांच अभियान चलाने तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. बैठक में नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी, डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज और भासर पुलिस पिकेट प्रभारी रविकांत कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










