Sitamarhi : हेल्थ कैंप में दिव्यांग बच्चे होंगे चिन्हित

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

उच्च न्यायालय पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

Sitamarhi : शिवहर . जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डीएलएसए कार्यालय कक्ष में शनिवार को किशोर न्याय सचिवालय और उच्च न्यायालय पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सचिव ने कहा कि सभी प्रखंड स्तर पर 5 से 15 मई के बीच मेडिकल हेल्थ कैंप लगाकर 18 वर्ष के तक के दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर चिकित्सकीय सहायता दी जायेगी. कैंप की तिथि जल्द घोषित होगी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, सहायक निदेशक दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग आफताब करीम, सवेरा स्वयं सेवी संगठन के सचिव मोहन कुमार समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन