Sitamarhi : थानों में जब्त गाड़ियों का बनेगा डिजिटल डेटा, चोरी हुई बाइक वाहन मालिकों को वापस करेगी पुलिस

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

थाने में जब्त गाड़ियों का डिजिटल डेटा तैयार किया जायेगा.

विज्ञापन

Sitamarhi : सीतामढी. रविवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में एसपी अमित रंजन ने सभी पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ मंथली क्राइम मीटिंग किया. इस दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को बढ़ते अपराध की रोकथाम को लेकर कई दिशा निर्देश दिए. क्राइम मीटिंग में एसपी ने बताया है कि आए दिन शराब कारोबारी द्वारा बाइक चोरी कर शराब की खेप में बाइक का इस्तेमाल किया करते हैं. वैसे बाइक को पुलिस शराब मामले में जब्त कर चुकी है. जिसको लेकर सभी थाने में एक-एक सिपाही की तैनाती की गयी है. थाने में जब्त गाड़ियों का डिजिटल डेटा तैयार किया जायेगा, जिससे पता चलेगा कि जब गाड़ी का मालिक कौन है? चोरी हुई बरामद बाइक को उनके मालिकों को वापस किया जायेगा. इसके अलावा गंभीर आरोप में फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कुछ थानेदारों पर नाराजगी जताते हुए जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. एसपी ने बताया है कि महिला से जुड़े मामले को लेकर सभी थानों में महिला थानाध्यक्ष संचिका खोला गया है. महिला डेस्क को प्रभारी द्वारा सभी आने वाले महिला की समस्या को पंजी में संचालन कर उनकी उनके मामलों का निष्पादन करने की बात कही है. एसपी ने बताया कि सभी थानों पर आगंतुक कक्ष में आने वाले आगंतुकों की भी पंजी बनायी गयी है. पंजी का निर्धारण करते हुए सभी आने वाले लोगों की समस्या का पंजी के माध्यम से निवारण किया जाएगा. क्राइम मीटिंग में एएसपी सह सदर एसडीपीओ टू आशीष आनंद, मुख्यालय डीएसपी नजीब अनवर, सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा, पुपरी एसडीपीओ अतनु दत्ता, बेलसंड एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद, साइबर डीएसपी आलोक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार समेत सभी सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन