बिना रिजर्वेशन दिल्ली से बिहार के इन जिलों में आना होगा आसान, 22 अप्रैल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

समर स्पेशल ट्रेन

Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में जब ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है और सीट मिलना मुश्किल हो जाता है, तब इस तरह की स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्रियों को राहत मिलती है. रेलवे का यह कदम दिल्ली-एनसीआर से बिहार लौटने वाले मजदूरों, छात्रों और आम यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगा.

विज्ञापन

Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस से बिहार के सीतामढ़ी के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार पहुंचेगी. खास बात यह है कि इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए सभी यात्रियों को रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इसमें 10 कोच सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) के होंगे, जिसमें यात्री बिना आरक्षण के सफर कर सकेंगे.

ट्रेन नंबर, रूट और टाइमिंग

इंडियन रेलवे ने ट्रेन संख्या 04098 आनंद विहार से सीतामढ़ी के लिए 22 अप्रैल से 11 जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 5:00 बजे रवाना होकर गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए दूसरे दिन 2:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 04097 सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनस के लिए 23 अप्रैल से 12 जुलाई 2025 तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन सुबह 3:45 बजे सीतामढ़ी से रवाना होकर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन और गोविंदपुरी होते हुए दूसरे दिन 1:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ट्रेन की खासियत

इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे, 7 स्लीपर कोच होंगे और 2 एसएलआर कोच शामिल होंगे. जनरल कोच की अधिकता के कारण यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक होगी जो अंतिम समय पर टिकट नहीं ले पाते या रिजर्वेशन कराने में असमर्थ होते हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन 27 जिलों में अगले 24 घंटे होगी मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन