ePaper

स्टार क्रिकेट क्लब ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से किया पराजित

Updated at : 02 Jan 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
स्टार क्रिकेट क्लब ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से किया पराजित

पहले मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिपराही क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया है

विज्ञापन

शिवहर: स्थानीय श्रीनवाब सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्व. आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025- 26 के (सीनियर डिविजन) के ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिपराही क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया है.क्रिकेट लीग के दौरान टॉस जीतकर पिपराही क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.निर्धारित 25 ओवरों में पिपराही क्रिकेट क्लब की टीम 168 रन पर 9 विकेट गंवाकर सिमट गई तथा बल्लेबाजी में गगन राज सिंह (39 रन) और अंकित (30 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.वही स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से मनीष पी. कुमार ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए.जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 21.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया तथा टीम की जीत में तथागत आनंद की भूमिका निर्णायक रही.जिन्होंने 52 गेंदों पर 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन की शानदार पारी खेली.उनके इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.इस मैच में बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार तथागत आनंद को, जबकि बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मनीष कुमार को प्रदान किया गया.इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव नवीन कुमार ने बताया कि स्व. आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025- 26 के सीनियर डिविजन के सभी मुकाबले रंगीन पोशाक और उजली (लेदर) गेंद से खेले जा रहे हैं.जिससे प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच दोनों बढ़ गए हैं.उन्होंने कहा कि शनिवार 3 जनवरी को ग्रुप- ए का दूसरा लीग मैच द रॉक पैंथर्स और द लॉयन वारियर्स के बीच खेला जाएगा.जबकि आज के मैच में अंपायरिंग संजय कुमार श्रीवास्तव और प्रिंस सिंह ने की तथा मैच प्रारंभ से ही समाजसेवी सह पूर्व मुखिया संजय कुमार वर्मा उर्फ डब्बू, क्लब सदस्य सह वार्ड पार्षद आदित्य कुमार समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन