ePaper

टेंपो व बाइक की टक्कर में मृत व्यक्ति की पहचान नहीं

Updated at : 18 Oct 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो व बाइक की टक्कर में मृत व्यक्ति की पहचान नहीं

पुनौरा थाना क्षेत्र के खैरवा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात टेंपो व बाइक की टक्कर में टेंपो सवार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के खैरवा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात टेंपो व बाइक की टक्कर में टेंपो सवार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है. बताया कि रात्रि में टेंपो नंबर बीआर 30 पी 8947 व बाइक नंबर बीआर 30 एजी 6730 के बीच जोरदार टक्कर लग गयी थी. जिसमें टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, टेंपो में बैठे एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार तीन किशोर बुरी तरह से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन