डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा जारी

Updated at : 13 Jun 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा संचालित डीएलएड (फेस टू फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2022-24 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा गुरुवार को जिले के एक केंद्र सीतामढ़ी उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया,

विज्ञापन

डुमरा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा संचालित डीएलएड (फेस टू फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2022-24 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा गुरुवार को जिले के एक केंद्र सीतामढ़ी उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमे प्रथम पाली में स्वयं की समझ विषय तो द्वितीय पाली में विद्यालय में स्वास्थ्य, योग व शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित हुई. प्रथम पाली में 380 परीक्षार्थी शामिल तो 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इसी तरह द्वितीय पाली में 380 परीक्षार्थी शामिल तो 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बताते चले कि उक्त परीक्षा 15 जून तक आयोजित किया जाएगा. वहीं सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष की परीक्षा जिले के एक केंद्र कमला बालिका उच्च विद्यालय में आगामी 18 से 25 जून तक दो पालियों में आयोजित किया जाएगा, जिसमे 425 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन