Sitamadhi News : डीआरसीसी में प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों का हुई काउंसेलिंग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 10:40 PM
बिहार प्रारंभिक विद्यालय प्रधान शिक्षक नियुक्ति में सफल अभ्यर्थियों का काउंसेलिंग सोमवार से जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में हुई.
डुमरा.
बीपीएससी की ओर से आयोजित बिहार प्रारंभिक विद्यालय प्रधान शिक्षक नियुक्ति में सफल अभ्यर्थियों का काउंसेलिंग सोमवार से जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में हुई. बताया गया कि काउंसेलिंग सुबह 9 बजे से पांच टाइम स्लॉट में आयोजित हुई. जिसमें पहले दिन समाचार प्रेषण तक लगभग एक सौ प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों का काउंसलिंग किया गया. विभाग के अनुसार काउंसेलिंग 13 दिसंबर तक चलेगी. इसी बीच 12 दिसंबर से प्रधानाध्यापक के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू की जायेगी. काउंसेलिंग के दौरान मुख्य द्वार पर शिक्षक अभ्यर्थियों के उपस्थिति के लिए काउंटर बनाया गया है.अभ्यर्थियों की हुई बायोमेट्रिक जांच
अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त एसएमएस के माध्यम से टाइम स्लॉट की दी गयी सूचना के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश देना व प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों का फोटोग्राफ भी लिया गया. साथ ही काउंसलिंग में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक जांच भी किया गया. बताया गया है कि काउंसलिंग के दौरान उन्ही अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है, जो बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाइट पर अपलोड व वाटरमार्क्ड हो. साथ ही यह भी सत्यापन किया जा रहा है कि अनुशंसित अभ्यर्थियों के पास डीइओ द्वारा निर्गत न्यूनतम आठ वर्षो का शिक्षण अनुभव प्रमाण पत्र हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










