आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर गुरुवार को होगा गैर संचारी रोग दिवस का आयोजन

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 08 Jun 2025 6:55 PM

विज्ञापन

जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर अब गुरुवार को गैर संचारी रोग दिवस का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निर्देशक सुहर्ष भगत ने बिहार के सभी सिविल सर्जन को पत्र दिया हैं.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर अब गुरुवार को गैर संचारी रोग दिवस का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निर्देशक सुहर्ष भगत ने बिहार के सभी सिविल सर्जन को पत्र दिया हैं. निर्देश के आलोक में सीएस डॉ अखिलेश कुमार ने सभी पीएचसी प्रभारी को पत्र द्वारा इसके अनुपालन का निर्देश दिया है. सीएस को जारी पत्र में राज स्वास्थ्य समिति के ईडी ने कहा कि जिले में संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जिसमें उप स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक केंद्र व शहरी प्राथमिक केंद्र शामिल है, पर प्रत्येक गुरुवार को गैर संचारी रोग दिवस मनाया जाए. इस दिन इन संस्थानों पर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार, पापुलेशन इन्यूमेरेश, सीबेयक प्रपत्र भरना व गैर संचारी रोगों की जांच होगी. साथ ही इस कर से जुड़े आंकड़ों को एमसीडी पोर्टल पर अपलोड भी करना जरूरी होगा. साथ ही इस दौरान एमसीडी स्क्रीनिंग के लिए ले जाने वाले लोगों का शुगर एवं बीपी की जांच करनी होगी. पत्र में कहा गया कि हाई बीपी व शुगर के मरीजों को जीवन भर इसकी दवा खानी होती है. ऐसे में 30 साल से अधिक उम्र के बीपी व शुगर के मरीजों को फॉलो अप के बाद उन्हें एक-एक माह की दवा देनी होगी. साथ ही फॉलोअप के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक लाने वाली आशा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रोत्साहन राशि दी जानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन