पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन से भाजपाई मर्माहत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 8:59 PM
सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन से जिला भाजपा मर्माहत है. जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता समेत दर्जनों भाजपाइयों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
सीतामढ़ी. सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन से जिला भाजपा मर्माहत है. जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता समेत दर्जनों भाजपाइयों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. जिलाध्यक्ष ने कहा है कि बिहार भाजपा के आधार स्तंभ थे सुशील कुमार मोदी. बिहार में भाजपा को मजबूती प्रदान करने का श्रेय सुशील कुमार मोदी का है. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक मिथिलेश कुमार, गायत्री देवी, मोतीलाल प्रसाद, अनिल कुमार राम, पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक क्रमशः रामनरेश यादव, नगीना देवी व गुड्डी चौधरी, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी विवेक कुमार, लोकसभा संयोजक प्रो उमेश चंद्र झा, पूर्व अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, प्रो रामचंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनकर पंडित, मनोज बैठा, चुनचुन सिंह, शिवचंद्र मंडल, विशाल कुमार, जिला महामंत्री अरुण कुमार गोप, संजीव चौधरी, राम आधार महतो, जिला मंत्री राहुल रणवीर आनंद, अशोक चौधरी, डॉ देवेश कुमार, संगीता झा, विश्वजीत पाठक, मीडिया संयोजक आग्नेय कुमार, सोशल मीडिया संयोजक उमेश गिरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती देवी, चंदेश्वर पूर्वे, प्रिंस तिवारी, गौतम राम आजाद व मो सलीम इत्यादि शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










