सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 11:27 PM
ड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत इलाज के क्रम में एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में हो गयी.
रून्नीसैदपुर . सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर कोआही चौक के समीप शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत इलाज के क्रम में एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में हो गयी. जबकि उसी बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान महिंदवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया हरि नारायण निवासी चंदेश्वर राय के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गयी है. बताया गया कि युवक रीगा निवासी एक मजदूर गोनौर मांझी के साथ अपने बाइक से अपने ससुराल रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र के भनुडीह गांव जा रहा था. अचानक कोआही चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दोनों जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों जख्मी को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में दीपक की मृत्यु हो गयी. जबकि जख्मी गोनौर मांझी का इलाज एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में किया जा रहा है. बताया गया है कि जख्मी गोनौर मांझी अपने ससुराल कोरलहिया हरिनारायण में ही रहता है. दुर्घटना के बाद चालक वाहन के साथ फरार होने में सफल रहा. एसकेएमसीएच में ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिये पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










