33 किग्रा गांजा के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 29 Jul 2025 8:00 PM
सहियारा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के फूलपरासी गांव के समीप से एक बाइक सवार को साढ़े 33 किग्रा गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बथनाहा. सहियारा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के फूलपरासी गांव के समीप से एक बाइक सवार को साढ़े 33 किग्रा गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बीआर-30, एम-2927 नंबर की बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. तस्कर की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के फूलहता गांव निवासी विनोद कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने स्वयं के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जवानों के साथ गश्ती के दौरान नेपाल से ग्रामीण रास्ते निकलते वक्त पुलिस को देखकर गिरफ्तार तस्कर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने पर शक के आधार पर जांच करने पर यह सफलता हासिल हुई है.
मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
बथनाहा. थाने की पुलिस ने मारपीट मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के कमरगामा टोले निवासी योगी साह के पुत्र रामबरण साह के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में आरोपित द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










