Bihar News: सीतामढ़ी में शादी की खुशियां मातम में बदला, पोखर में डूबने से दो किशोरियों की मौत

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 15 Apr 2025 6:48 PM

विज्ञापन

डूबने से चार की मौत

Bihar News: सीतामढ़ी से बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर शादी की खुशियां मातम में बदल गया. जिस घर में शादी थी, उसी घर की दो बच्चियां की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है.

विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र का बैरहा बराही पंचायत अंतर्गत कोआरी गांव में मंगलवार को उस वक्त चीत्कार मच गया, जब डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गयी. जिस परिवार की बच्चियों की डूबने से मौत हुई है, उस परिवार में शादी थी. घटना के बाद शादी का उमंग मातम में बदल गया. मृत किशोरियों की पहचान कोआरी गांव निवासी सुलेमान बैठा की पुत्री रशीदा खातून और लछुआ गांव निवासी शाह मोहम्मद की पुत्री शदिना खातून के रूप में की गयी है. दोनों की उम्र करीब 11 व 12 वर्ष बताया गया है. घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया.

पोखर में डूबने से दो किशोरियों की मौत

सूचना मिलते ही थाना के अपर थानाध्यक्ष संध्या रानी, अवर निरीक्षक आरती व एएसआइ अजीत कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. बताया गया कि दोनों किशोरी गांव के पोखर में स्नान करने गयी थी, जहां डूब गयी. ग्रामीणों द्वारा किसी प्रकार दोनों को पोखर से बाहर निकाला गया. इलाज के लिये ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी और दोनों किशोरियों की मौत हो चुकी थी. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये. पंचायत के मुखिया रमेश कुमार ने दोनों बच्चियों के परिजन को अपने निजी कोष से तत्काल दो-दो हजार रुपये की मदद की. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही थी. परिवार में मातम का माहौल था.

बनारस में डूबने से मौत, शव गांव पहुंचते ही मातम का माहौल

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक दिनेश कुमार महतो के 22 वर्षीय पुत्र तरुण कुमार उर्फ गोलू का शव मंगलवार की सुबह गांव पहुंचा. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित काशी घाट पर युवक स्नान करने गया था. इसी दौरान पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. जब तक गोताखोर की मदद से बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो गई थी. वहां से रेस्टोरेंट के संचालक से परिजनों को इसकी जानकारी मिली. सूचना मिलते ही परिजन बनारस से शव लेकर गांव पहुंचे. जानकारी के अनुसार युवक बनारस के रेस्टोरेंट में रहकर कार्य करता था. वहीं घर का इकलौता कमाऊ पूत के चले जाने से पालन-पोषण की चिंता परिजनों को सताने लगी है. मृत युवक की मां पूनम देवी व पिता दिनेश दास का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: भागलपुर शहर में खौफनाक नाला, जिसमें जो भी फंसा जिंदा नहीं बचा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन