Bihar News: एक साल का वेतन सरकार को सौंपेंगे बिहार के ये सांसद, सेना का मनोबल बढ़ाने आए आगे…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 May 2025 2:55 PM

विज्ञापन

Bihar News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर भारतीय सेना का गुणगान देशभर में हो रहा है. ऐसे में बिहार के सांसद ने भारतीय सेना के लिए अहम कदम उठाया. दरअसल, सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए अपने एक साल की सैलरी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में देने की घोषणा की.

विज्ञापन

Bihar News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का गुणगान लगातार देश में हो रहा है. भारतीय सेना की जमकर तारीफ हो रही है. ऐसे में बिहार के सांसद ने भारतीय सेना के लिए अहम कदम उठाया. दरअसल, सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया. उन्होंने अपने एक साल की सैलरी (15 लाख रुपये) प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में देने का ऐलान किया.

एक साल का वेतन दान करने का निर्णय

बता दें कि, सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र सीतामढ़ी पहुंचे थे. जहां अपने आवास पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा कि, सांसद के तौर पर हमें जो एक साल का वेतन मिलता है, उसे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि, अगले दो दिन में ही जो धनराशि है, उसका चेक प्रधानमंत्री कार्यालय में जाकर सौंप दूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि, भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम के लिए पूरा देश हमारे सैनिकों और पीएम मोदी को बधाई दे रहा है.

ऐसा करने वाले बने पहले सांसद

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद ने कहा कि, पूरी सीतामढ़ी की जनता हमारी भारतीय सेना और पीएम मोदी जी के साथ है. बता दें कि, देवेश चंद्र ठाकुर साल 2024 में सीतामढ़ी से सांसद चुने गए थे. उनके सांसद रहते हुए एक साल पूरे होने वाले हैं. ऐसे में वह अपने एक साल का वेतन यानी कि 15 लाख रुपये का चेक पीएम को पीएम नेशनल रिलीफ फंड में देना का निर्णय लिया है. ताकि वह पैसे सैनिकों के कल्याण के लिए काम आ सके. गौर करने वाली बात यहां यह है कि, देवेश चंद्र ठाकुर पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के देश के पहले सांसद है, जो सैनिकों के कल्याण के लिए एक वर्ष का वेतन दे रहे हैं.  

Also Read: Patna Airport: कुल 6 विमानों को इस तारीख तक किया गया रद्द, भारत-पाक तनाव के बीच बड़ा फैसला 

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन