सोनबरसा के BPRO के बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन का मामला, जांच पूरी होने तक वेतन पर रोक

Author Amrendra Kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
आमजन की समस्याएं सुनते डीएम रिची पांडेय | Prabhat Khabar Network

आमजन की समस्याएं सुनते डीएम रिची पांडेय

सोनबरसा के बीपीआरओ रोशन कुमार झा के बैंक खाते से हुए संदिग्ध लेन-देन मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने पर डीएम ने बीपीआरओ के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है. मामले की विस्तृत जांच डीडीसी को सौंपी गई है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सोनबरसा प्रखंड के बीपीआरओ रौशन कुमार झा के बैंक खाते में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रारंभिक जांच में संदिग्ध ट्रांजेक्शन के संकेत मिलने पर डीएम रिची पांडेय ने उनके वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

मामले की विस्तृत जांच के लिए इसे डीडीसी को सौंप दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जन शिकायत के दौरान सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डीएम रिची पांडेय अपने कार्यालय कक्ष में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत आम लोगों की शिकायतें सुन रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने बीपीआरओ रौशन कुमार झा के बैंक खाते से कथित अवैध भुगतान की लिखित शिकायत सौंपी.

शिकायत मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर तत्काल प्रारंभिक जांच कराई गई.

प्रारंभिक जांच में मिले संदिग्ध लेन-देन के संकेत

प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बीपीआरओ के बैंक खाते में कुछ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी सामने आई. इसी आधार पर डीएम ने मामले को प्रथमदृष्टया गंभीर मानते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्णय लिया.

हालांकि, अभी जांच जारी है और आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है.

डीडीसी करेंगे विस्तृत जांच

डीएम ने पूरे मामले की जांच डीडीसी को सौंप दी है. डीपीआरओ कमल सिंह ने डीएम के हवाले से बताया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल जांच पूरी होने तक बीपीआरओ रौशन कुमार झा के वेतन भुगतान पर रोक रहेगी.


विज्ञापन
Amrendra Kumar

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन