Patna Airport: कुल 6 विमानों को इस तारीख तक किया गया रद्द, भारत-पाक तनाव के बीच बड़ा फैसला

Patna Airport: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इस बीच राजधानी पटना में भी कई प्रतिष्ठित जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. तो वहीं पटना एयरपोर्ट से 6 विमानों को रद्द कर दिया गया. बता दें कि, 14 मई तक विमानें रद्द रहेगी.
Patna Airport: भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर उथल-पुथल मची हुई है. भारत के विभिन्न राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. ऐसे में राजधानी पटना की बात करें तो, कई जगहों पर चौकसी बढ़ा दी गई है. पटना एयरपोर्ट से लेकर धार्मिक स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती दिख रही है. इस बीच बड़ी खबर आ गई है कि, पटना एयरपोर्ट से 6 विमानों को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि, ये सभी 6 विमानें 14 मई तक रद्द कर दी गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह बड़ा फैसला लिया गया है.
इन सभी विमानों को किया गया रद्द
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अपडेट जारी किया गया है. जिन विमानों को कैंसिल किया है, उनमें शामिल है- सुबह 9:15 बजे चंडीगढ़ से पटना आने वाली इंडिगो फ्लाइट की 6E6394, दोपहर 13:25 बजे भुवनेश्वर से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6485, पटना से सुबह 9:55 बजे भुवनेश्वर को उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6394 और 14:10 बजे पटना से चंडीगढ़ उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6485 का संचालन 14 मई तक बंद रहेगा. तो वहीं, 11:20 बजे कोलकाता से पटना आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट IX1591 को रद्द कर दिया गया है. 11:55 बजे पटना से गाजियाबाद को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया का विमान IX1591 भी कैंसिल करने का फैसला एयरपोर्ट प्रबंधन ने लिया है.
पटना एयरपोर्ट पर बढ़ी चौकसी
बता दें कि, भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए पटना एयरपोर्ट की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. बिहार सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश के बाद तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. इसके साथ ही बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है. यह भी बता दें कि, शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से 2800 यात्रियों ने टिकट रद्द करावाया था. जिसके बाद अब पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से 6 विमानों को रद्द करने का फैसला लिया गया.
Also Read: Bihar Nepal Border: सील हो सकती है बिहार-नेपाल सीमा, पाकिस्तान से जंग के बीच बिहार में हलचल तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










