मां को खेत में खाना देकर लौट रही थी 8 साल की बच्ची, रास्ते में सांप ने डसा, इलाज से पहले चली गई जान

प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतामढ़ी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक आठ वर्षीय बच्ची की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई. मां को खाना देने जा रही बच्ची की रास्ते में ही सांप ने काट लिया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है.
Sitamarhi Snake Bite Death: थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.
मृत बच्ची की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 निवासी मो. अतुल्लाह की आठ वर्षीय पुत्री जैनब खातून के रूप में हुई है.
मां को खाना देकर लौट रही थी बच्ची
परिजनों के अनुसार, जैनब की मां बेलवा गाछी के पास खेत में धान की रोपाई कर रही थीं. दोपहर में जैनब अपनी मां को खाना देकर घर लौट रही थी.
इसी दौरान रास्ते में जहरीले सांप ने उसे डस लिया. बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे अनुमंडलीय अस्पताल, बेलसंड लेकर पहुंचे.
रेफर के बाद रास्ते में हुई मौत
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.
परिजन उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जैनब ने दम तोड़ दिया.
परिवार में पसरा मातम
बेटी की मौत के बाद माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










