ePaper

सीतामढ़ी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Updated at : 25 Oct 2024 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: सगीरा खातून के पति इस्लाम अंसारी ने बताया कि सभी गांव स्थित तालाब में नहाने गए थे. तालाब में काफी फिसलन है. पांव फिसलने के कारण इनमें से एक डूबने लगी.

विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी. सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र के मोहनपुर टोले उसरैना गांव में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्ची तथा एक महिला शामिल है. मृतक की पहचान मोहनपुर टोले उसरैना गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी की 13 वर्षीया पुत्री नाजिया खातून, 8 वर्षीया पुत्री नासरीन खातून, 6 वर्षीया पुत्री जैनब खातून तथा कमरुद्दीन की 60 वर्षीया मां सगीरा खातून के नाम शामिल हैं.

परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार

दोपहर बाद तालाब से चारों का शव बरामद होने के बाद गांव में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष रमाशंकर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. सगीरा खातून के पति इस्लाम अंसारी ने बताया कि सभी गांव स्थित तालाब में नहाने गए थे. तालाब में काफी फिसलन है. पांव फिसलने के कारण इनमें से एक डूबने लगी.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

एक दूसरे को बचाने में गयी चारों की जान

फिर एक-दूसरे को बचाने के क्रम में सभी डूब गए. इस्लाम दोपहर बाद जब घर आए तो बच्चों एवं पत्नी को घर में नहीं देखा. इसके बाद उन्हें तलाशते हुए तालाब की तरफ गए. तालाब में चारों के शव उपलाता मिला. इस्लाम का पुत्र कमरुद्दीन सऊदी अरब में रहता है. उसे भी इस हृदय विदारक घटना की सूचना दे दी गई है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन