Bihar News: जनकपुर धाम की तकदीर संवरने की जागी उम्मीद, भव्य सीता मंदिर के निर्माण की योजना

Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Jun 2025 4:29 PM

विज्ञापन

जनकपुर धाम की फोटो

Bihar News: बिहार में पर्यटन को सरकार की ओर से लगातार बढ़ावा मिल रहा है. इस बीच सीतामढ़ी जिले में स्थित जनकपुर धाम जो अभी बदहाली की मार झेल रहा है, उसकी तकदीर संवरने की उम्मीद जागी है. दरअसल, यहां भव्य मां सीता की मंदिर बनाने की योजना तैयार की गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है. लगातार बिहार के कई नामचीन जगहों को संवारा जा रहा है ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके. ऐसे में मां सीता की प्राकट्य स्थली मानी जाने वाली भूमि सीतामढ़ी में स्थित जनकपुर धाम को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. दरअसल, राघोपुर बखरी गांव स्थित रामजानकी मठ को लेकर जनकपुर धाम के रूप में जानते हैं. यह फिलहाल तो बदहाली की मार झेल रहा है लेकिन, जल्द ही इस मठ की किस्मत बदलने वाली है. बता दें कि, पुनौराधाम जानकी मंदिर से दो किलोमीटर दूर, सीतामढ़ी-शिवहर पथ पर डुमरा प्रखंड की बेरबास पंचायत के अंतर्गत स्थित यह मठ बेहद प्रसिद्ध था. इसके डिजाइन की बात करें तो, वह नेपाल स्थित प्रसिद्ध जनकपुरधाम के जानकी मंदिर से मेल खाता है.

खंडहर में तब्दील हुआ मठ

इतिहास की माने तो, दरभंगा महाराज ने इस मठ के लिए कभी 250 एकड़ भूमि दान में दी थी. लेकिन, कहा जाता है कि, समय के साथ यह जमीन बिक गई या फिर स्थानीय लोगों ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया. जिसके बाद मंदिर के रख-रखाव में भी लापरवाही बरती गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि, वह मठ गुमनामी में खोता गया. जिस मठ की सजावट, बनावट और नक्काशी देखते बनती थी, वह मठ आज खंडहर में बदल गया है. लेकिन, काफी लंबे समय के बाद उस मंदिर के संवरने के दिन आने वाले हैं. खबर की माने तो, रामायण रिसर्च काउंसिल की पहल पर यहां भव्य सीता मंदिर निर्माण की योजना तैयार की गई है.

प्रसिद्ध वास्तुकार करेंगे तैयार

यह भी कहा जा रहा है कि, मंदिर का वास्तु अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के प्रसिद्ध वास्तुकार आशीष सोमपुरा तैयार करेंगे. राज्य सरकार की ओर से इसके लिए करीब 12 एकड़ की जमीन बखरी गांव में आवंटित की है. उम्मीद है कि मंदिर निर्माण के साथ-साथ इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे लोकल लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी. इधर, अब संतों की सलाह भी मांगी गई थी. जिसके बाद पुनः प्रयास किया जा रहा है कि अयोध्या की तर्ज पर यहां भी माता सीता की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए. वहीं, मंदिर के संवरने से यह क्षेत्र धार्मिक आस्था का केंद्र तो बनेगा ही लेकिन, सीतामढ़ी जिले को भी अलग पहचान मिलेगी.

Also Read: Lalu Yadav: ‘दलित पिछड़ों का अपमान करना लालू यादव का…’, बाबा साहेब के अपमान पर भड़के सम्राट चौधरी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन