Lalu Yadav: 'दलित पिछड़ों का अपमान करना लालू यादव का…', बाबा साहेब के अपमान पर भड़के सम्राट चौधरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Jun 2025 4:11 PM
लालू यादव की फाइल फोटो
Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. अब यह मामला भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर के अपमान से जुड़ा है. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लालू यादव 78वें जन्मदिन पर एक व्यक्ति लालू के पैरों के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर छुआकर हटा रहा है.
Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति लालू यादव के पैरों के पास बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर छुआकर हटाता दिख रहा है. इसे लेकर अब बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया. बीजेपी नेता इस वीडियो को शेयर कर कह रहे हैं कि राजद की यही सच्चाई है. इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर हमला बोला.
उन्होंने कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू यादव के जन्मदिन के दिन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान हुआ. राजनीति तौर पर राजद का यह काला अध्याय है. लालू यादव को माफी मांगना चाहिए. दलित पिछड़ों का अपमान करना लालू यादव के DNA में है.”
राजद का काला अध्याय
सम्राट चौधरी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान पर लालू यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू यादव के जन्मदिन के दिन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान हुआ. राजनीति तौर पर राजद का यह काला अध्याय है. लालू यादव को माफी मांगना चाहिए. दलित पिछड़ों का अपमान करना लालू यादव के DNA में है. लालू यादव के जीवन में किसी के लिए सम्मान है? आज तक लालू यादव ने किसी नेता और किसी बिहारी का सम्मान नहीं किया. यह प्रमाण है कि लालू यादव दलित समाज से घृणा करते हैं.”
लालू यादव के जन्मदिन को बताया काला अध्याय
डिप्टी सीएम ने कहा, “लालू यादव का जन्मदिन बिहार के लिए काला अध्याय साबित हुआ. राज्य से सभी बड़े नेताओं का लालू यादव ने अपमान किया. लालू यादव की तानाशाही के कारण ही बिहार की जनता ने उन्हें वोट देना बंद किया. लालू यादव को गलती से सत्ता मिल जाती तो वो एके-47 से केक काटेंगे.”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
राजनीतिक पार्टियां हमलावर हुईं
बता दें कि, लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति लालू के पैरों के पास बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पैर के पास छुआकर हटाता दिख रहा है. इस घटना को लेकर बिहार की राजनीतिक पार्टियां लालू पर हमलावर हो गई हैं. बीजेपी सांसद और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष संजय जयसवाल ने लालू पर बाबा साहेब का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने ने कहा लालू यादव ने दलित समाज का अपमान किया है. उनके जंगलराज में गुंडों को संरक्षण मिलता था और अब वे बाबा साहेब की तस्वीर का अनादर कर रहे हैं. बिहार का दलित और पिछड़ा समाज 2025 के चुनाव में इसका जवाब देगा.
कृष्णनन्दन पासवान बोले- पाप का सजा भुगतना होगा
इस मामले पर बीजेपी कोटे के बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनन्दन पासवान बड़ा बयान देते हुए कहा कि लालू प्रसाद को इस पाप का सजा भुगतना होगा और उनके बेटा तेजस्वी को लोग दलित बस्ती में घुसने नहीं देगा क्योंकि बाबासाहब को साधारण व्यक्ति नहीं थे बल्कि वे दलितों के मसीहा थे.
मोतिहारी में एक बैठक में शामिल होने पहुचे बीजेपी सांसद संजय जयसवाल ने कहा लालू यादव ने दलित समाज का अपमान किया है. इसलिए वे सार्वजानिक तौर पर माफी मांगे अन्यथा भारत सरकार लालू प्रसाद पर मुकदमा दर्ज करे क्योंकि जो लोग संविधान की रक्षा की बात करते है वे बाबा साहब का अपमान कर रहे है.
इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










