कर्तव्य के प्रति लापरवाही में चोरौत थाने के एएसआइ निलंबित

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Oct 2025 5:56 PM

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर चोरौत थाने के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआइ) दीनानाथ महतो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर चोरौत थाने के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआइ) दीनानाथ महतो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. एएसपी सह पुपरी एसडीपीओ सुनीता कुमारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है. इसके मुताबिक, पुपरी एसडीपीओ द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन में यह पाया गया कि 29 सितंबर 2025 को चौरौत थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमबाड़ी बाजार स्थित हनुमान मोबाइल दुकान में संचालित सीएसपी संचालक श्रवण कुमार यादव को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारी एवं उसी मोटरसाइकिल से उक़्त तीनों अपराधकर्मी घटना के बाद मौके से फरार हो गए. जांच में यह पाया गया कि उक़्त घटना के समय चोरौत थाना क्षेत्र में दिवा गश्ती में प्रतिनियुक्त सपुअनि दीनानाथ महतो द्वारा कारगर गश्ती एवं वाहन चेकिंग नहीं की गयी. जिसके कारण अपराधकर्मी उक़्त घटना को अंजाम देकर भागने में सफल हो गये,जो इनके अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं मनमानेपन को परिलक्षित करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन