दुर्गापूजा को लेकर वरीय अधिकारियों के बीच क्षेत्र आवंटित, 358 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर से जिले के 358 स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया हैं.
डुमरा. दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर से जिले के 358 स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया हैं. साथ ही जिले के सभी क्षेत्रो में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी के साथ-साथ सेक्टर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी हैं. क्षेत्र में साफ-सफाई, ट्रैफिक, अतिक्रमण, रौशनी व बिजली को लेकर संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया हैं. डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन ने संयुक्तरूप से आदेश जारी कर असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया हैं. साथ ही सेक्टर अधिकारियों को आवंटित क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था का निर्वहन का दायित्व सौंपा हैं. साथ ही किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया हैं. इसके लिए साइबर सेल को भी क्रियाशील किया गया हैं. वहीं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मूर्ति विसर्जन वाले घाटों पर एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति किया गया हैं.
–वरीय अधिकारियों के बीच क्षेत्र आवंटित
विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों के बीच क्षेत्र आवंटित कर डीएम व एसपी ने उन्हें आवंटित क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति की जांच का निर्देश दिया हैं. बताया गया हैं कि डीडीसी संदीप कुमार को परिहार व सोनबरसा तो जिला प्रबंधक सह एसडीसी अभिराम त्रिवेदी को रुन्नीसैदपुर प्रखंड आवंटित किया गया हैं. इसी तरह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडेय को रीगा, सुप्पी व बैरगनिया, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार धनंजय को बथनाहा व मेजरगंज, बंदोबस्त अधिकारी मो जियाउल्लाह को बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र, नगर आयुक्त गजेंद्र कुमार सिंह को नगर निगम क्षेत्र एवं डीटीओ प्रशांत कुमार को पुपरी अनुमंडल क्षेत्र आवंटित किया गया हैं.–विद्युत अभियंता पूजा स्थलों का करेंगे अनुश्रवण
विद्युत कार्यपालक अभियंता समीर कुमार रजक ने सभी सहायक विधुत अभियंताओं को निर्देश दिया गया हैं कि संबंधित क्षेत्र में सम्पोषण गैंग की प्रतिनियुक्ति करते हुए सभी चिन्हित पूजा स्थलों का अनिवार्य रूप से अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही दो अक्टूबर तक विद्युत की आपूर्ति संबंधित एसडीओ के निर्देशानुसार करेंगे. एसडीओ द्वारा विधुत आपूर्ति बंद करने के आदेश के बाद किसी भी परिस्थिति में जब तक पुनः एसडीओ द्वारा आदेशित नहीं किया जाये, तब तक विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल नहीं करेंगे.
विद्युत▪︎ जिला नियंत्रण कक्ष- 06226-250316
▪︎ विद्युत विभाग- (सुचना के लिए) 9264456403 ▪︎ विधुत विभाग- ( व्हाट्सएप्प) 9031633797 ▪︎ जिला अग्निशाम अधिकारी- 8544402014 ▪︎ अग्निशामालय सदर- 7485805844, 7485805845 ▪︎ अग्निशामालय बेलसंड- 7485805846, 7485805847 ▪︎ अग्निशामालय पुपरी- 7485805848, 7485805849 बॉक्स में —डीएम व एसपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च, विधि व्यवस्था का लिया जायजाडुमरा. दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर डीएम रिची पांडे व एसपी अमित रंजन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च की शुरुआत समाहरणालय से हुई. फ्लैग मार्च में एसडीओ व एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने सर्किट हाउस होते हुए किरण चौक, महंथ साह चौक, जानकी स्थान, गौशाला चौक होते हुए मुरलिया चौक तक फ्लैग मार्च किया. इस दौरान डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही सभी पूजा समिति से अनिवार्यताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




