ePaper

रुन्नीसैदपुर, सोनबरसा व बाजपट्टी के सांख्यिकी अधिकारी से जवाब-तलब, वेतन स्थगित

Updated at : 01 Jul 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
रुन्नीसैदपुर, सोनबरसा व बाजपट्टी के सांख्यिकी अधिकारी से जवाब-तलब, वेतन स्थगित

समाहरणालय में सोमवार को डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्धतन प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया.

विज्ञापन

डुमरा. समाहरणालय में सोमवार को डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्धतन प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. जिसमे डीडीसी मनन राम अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडेय समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. इस दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा के क्रम में डीएम ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें. साथ ही कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन पूरी प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि संभावित बाढ़ व अन्य किसी भी आपदा की स्थिति में अलर्ट रहें. आमजन से प्राप्त शिकायतों के निवारण में किसी भी तरह की लापरवाही पर कठोर कारवाई की जाएगी.

— बैठक से अनुपस्थित बथनाहा बीडीओ से जवाब-तलब

बैठक में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण बथनाहा बीड़ीओ से जवाब-तलब कर उनका वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया. डीएम ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा कर पाया कि रुन्नीसैदपुर, सोनबरसा व बाजपट्टी में पेंडिंग आवेदनों की संख्या अधिक है व इसका ससमय निष्पादन नहीं हो रहा है. उन्होंने प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रुन्नीसैदपुर, बाजपट्टी व सोनवर्षा से जवाब-तलब कर वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया.

— लंबित पंचायत सरकार भवन का शीघ्र कराएं निर्माण

पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि संबंधित सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित पंचायत सरकार भवन के निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्य करें. इसके लिए भूमि चिन्हित कर चिन्हित भूमि का सीमांकन कराएं व अभिलेख जिला को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें. वहीं परिवहन विभाग के समीक्षा के क्रम में डीएम ने हिट एंड रन के मामले में सभी सीओ को संबंधित थाना से समन्वय बनाते हुए उससे संबंधित रिकॉर्ड जिला परिवहन विभाग को भेजने का निर्देश दिया. सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के क्रियान्वयन की अद्धतन स्थिति की समीक्षा के क्रम में उन्होंने एजेंसी के बकाया भुगतान लंबित रहने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित किया जाए.

— नदियों के जलस्तर पर नजर रखेंगे अधिकारी

जिले में मानसून आगमन के बाद लगातार बारिश एवं संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया. सभी एसडीओ व आपदा प्रबंधन विभाग को लगातार अनुश्रवण करने को कहा गया. डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी नदियों के जलस्तर पर सतत नजर बनाए रखेंगे. राजस्व कर्मचारी से नियमित रिपोर्ट प्राप्त करते हुए दैनिक प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन