सीएम ने जिला स्तरीय पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 Sep 2025 9:54 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में विभिन्न आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया.

विज्ञापन

डुमरा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में विभिन्न आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इसमें ग्रामीण आधारभूत सुविधा विकास निधि अंतर्गत 10.92 करोड़ की लागत से निर्मित जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र, सीतामढ़ी व 1.7 करोड़ की लागत से निर्मित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, बैरगनिया भी शामिल था. कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समाहरणालय के विमर्श कक्ष में किया गया. बताया गया कि जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र, जो पशुपालन विभाग के अंतर्गत स्थापित किया गया है, वह पशुपालकों के लिए ज्ञान व कौशल विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा. इस केंद्र में पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, रोग नियंत्रण उपायों, चारे एवं पोषण प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन वृद्धि व पशुधन संवर्धन की उन्नत विधियों पर नियमित प्रशिक्षण दिए जाएंगे. वहीं, यहां अनुसंधान व प्रयोगात्मक गतिविधियों के जरिए स्थानीय स्तर पर पशुपालकों की समस्याओं का समाधान खोजने में मदद मिलेगी. अब एक ही बिल्डिंग में गव्य विकास व पशुपालन एवं मत्स्य विभाग कार्य करेंगे. इस केंद्र के माध्यम से जिले के हजारों पशुपालकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, पशुधन उत्पादन में वृद्धि व युवाओं के लिए स्वरोज़गार के नए अवसर सुनिश्चित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन