sitamarhi news : पत्नी की हत्या मामले का आरोपित गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना में दर्ज हत्या के मामले में पुपरी थाना के दारोगा मनोज कुमार पुलिस बल के साथ तेम्हुआ गांव से नामजद आरोपी भरोसी राय के पुत्र सुजीत राय को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पुपरी. स्थानीय थाना में दर्ज हत्या के मामले में पुपरी थाना के दारोगा मनोज कुमार पुलिस बल के साथ तेम्हुआ गांव से नामजद आरोपी भरोसी राय के पुत्र सुजीत राय को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में पुलिस सभी कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मालूम हो कि विगत दिनों थाना क्षेत्र के तेम्हुआ गांव में नामजद आरोपी द्वारा अपनी नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर शव को एक तालाब में गाड़ देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. 18 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के मधुबनी चौक व बुढ़नद चौक के बीच जांच के दौरान दो तस्कर को 18 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुरसंड निवासी रविंद्र ठाकुर के पुत्र विश्वजीत कुमार ठाकुर एवं भहमा निवासी महेंद्र मुखिया के पुत्र दिनेश मुखिया के रूप में की गयी है. पुलिस ने शराब व बाइक को जब्त कर लिया है. इस संबंध में जमादार के बयान पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन