sitamarhi news : पूर्व के मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 May 2025 7:19 PM

विज्ञापन

न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि अभिजीत सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार महेंद्र राम के पुत्र महेश राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर मारपीट करने का आरोप, प्राथमिकी

बोखड़ा. थाना क्षेत्र के नया टोल गांव निवासी राम शोभित राम ने अनुसूचित जाति जनजाति थाना सीतामढी में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कुरहर गांव के चितरंजन कुमार एवं नया टोल गांव के राजीव यादव पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने के साथ ही लप्पर थप्पड़ से मारपीट करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन