परसौनी गांव में तालाब में डूबने से बालक की मौत

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Sep 2025 6:35 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की रामनगर बेदौल पंचायत अंतर्गत परसौनी गांव के सरेह में तालाब में डूब जाने से एक बालक का मौत हो गयी.

विज्ञापन

पुपरी. प्रखंड क्षेत्र की रामनगर बेदौल पंचायत अंतर्गत परसौनी गांव के सरेह में तालाब में डूब जाने से एक बालक का मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक परसौनी गांव के सरेह के तालाब में स्नान करने के क्रम में परसौनी निवासी सुरेंद्र मुखिया के करीब 13 वर्षीय पुत्र राजा कुमार डूब गया. हल्ला होने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकाल कर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत्य घोषित कर दिया गया. राजा के मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया व परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन