चाकू मार छात्र को किया जख्मी

Published at :04 Apr 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू मार छात्र को किया जख्मी

सीतामढ़ी : शहर के बसवरिया मुहल्ले में सोमवार की देर शाम कुछ युवकों ने मिल कर अमन कुमार 21 वर्ष नामक छात्र को चाकू मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जिसे शहर स्थित डाॅ वरूण कुमार के निजी क्लिनिक में भरती कराया गया हैं. जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं. अमन मूल रूप […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर के बसवरिया मुहल्ले में सोमवार की देर शाम कुछ युवकों ने मिल कर अमन कुमार 21 वर्ष नामक छात्र को चाकू मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जिसे शहर स्थित डाॅ वरूण कुमार के निजी क्लिनिक में भरती कराया गया हैं. जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं. अमन मूल रूप से सोनबरसा थाना के रजवाड़ा गांव का रहने वाला हैं.

वह शहर के किशोर होटल में कमरा लेकर रहता हैं. वहीं गोयनका काॅलेज में बीबीए की पढाई करता हैं. बसवरिया में उसके मौसा का घर हैं. वहीं उसका भगीना भी रहता हैं. अमन के मौसा-मौसी बाहर गये हुये हैं. लिहाजा वह इन दिनों मौसा के घर पर रह रहा हैं. रविवार को मुहल्ले के कुछ युवकों

चाकू मार छात्र
ने अमन के भगीना की पिटायी की थी. घटना का उलाहना देने अमन सोमवार की शाम मुहल्ले के मनोज नामक युवक के पास गया था. जहां चार-पांच युवकों ने मिल कर उसे चाकू मार दी. जिससे वह जख्मी हो गया. फिलहाल उसके बेहोशी की स्थिति में रहने के कारण पुलिस बयान दर्ज नहीं कर सकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन