शराबी पुत्र को पकड़ कर पिता ने पुलिस को सौंपा

बेला : थाना क्षेत्र के मनपौर गांव में बुधवार को एक पिता ने शराबी पुत्र को पुलिस को सौंप दिया.पकड़ा गया गोविंद ठाकुर(26 वर्ष) शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था. वह पिता व अन्य परिजन से अभद्र व्यवहार कर रहा था. बाद में पिता शिवशंकर ठाकुर ने थाने को सूचित किया. […]
बेला : थाना क्षेत्र के मनपौर गांव में बुधवार को एक पिता ने शराबी पुत्र को पुलिस को सौंप दिया.पकड़ा गया गोविंद ठाकुर(26 वर्ष) शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था. वह पिता व अन्य परिजन से अभद्र व्यवहार कर रहा था. बाद में पिता शिवशंकर ठाकुर ने थाने को सूचित किया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर लिया.
मेडिकल जांच में नशा में होने की पुष्टि हुई है. पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने उसके पास से दो बोतल नेपाली सौंफी शराब भी जब्त किया है. पिता ने बताया कि वह नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










