डुमरा हवाई अड्डा मैदान में होगा आयोजन

Published at :22 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरा हवाई अड्डा मैदान में होगा आयोजन

सीतामढ़ी : जिले में बुधवार को बिहार दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थान, समाजिक संगठन व राजनीतिक दलों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इधर, उक्त समारोह की प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गयी है. मुख्यालय डुमरा के हवाई अड‍्डा मैदान […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले में बुधवार को बिहार दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थान, समाजिक संगठन व राजनीतिक दलों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

इधर, उक्त समारोह की प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गयी है. मुख्यालय डुमरा के हवाई अड‍्डा मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो स्कूलों के एचएम व विद्यालय शिक्षा समिति को सम्मानित किया जायेगा.

इसके तहत वर्ष 2016 में बेहतर प्रदर्शन के लिये डुमरा प्रखंड के नगरपालिका मध्य विद्यालय भवदेपुर व वर्ष 2017 में बेहतर प्रदर्शन के लिये सोनबरसा प्रखंड के मध्य विद्यालय भूतही बाजार का चयन किया गया है. मध्याह्न भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इस बाबत दोनों स्कूलों के एचएम व अध्यक्ष को बिहार दिवस पर बुधवार को डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आहूत कार्यक्रम में शामिल होकर पुरस्कार प्राप्त करने का निर्देश दिया है.

जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी

सर्वश्रेष्ठ दो विद्यालय के एचएम व शिक्षा समिति होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन