106 लीटर शराब के साथ पकड़ाया कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2017 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के प्रेमनगर-ठिकहां पथ में प्रेमनगर रेलवे गुमटी के समीप पुलिस ने 106 लीटर शराब लदे होंडा सिविक एमटी कार को जब्त किया है. साथ ही कारोबारी शिवहर जिला के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस दौरान कार में […]
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के प्रेमनगर-ठिकहां पथ में प्रेमनगर रेलवे गुमटी के समीप पुलिस ने 106 लीटर शराब लदे होंडा सिविक एमटी कार को जब्त किया है. साथ ही कारोबारी शिवहर जिला के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
हालांकि इस दौरान कार में सवार सीतामढ़ी नगर थाना के तलखापुर कोठी निवासी मो महताव खान के पुत्र मो साकिब खान फरार होने में कामयाब रहा. बताया गया है कि थानाध्यक्ष शिवनारायण राम पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले थे.
इस दौरान प्रेमनगर के समीप एनएच-77 पर सफेद रंग की होंडा सिविक एमटी कार नंबर डब्ल्यू बी 02 जेड 2797 मुजफ्फरपुर की ओर से सीतामढ़ी की ओर जाते देख पुलिस ने शक के आधार पर कार को रोकने का प्रयास किया. लेकिन चालक कार लेकर प्रेमनगर -ठिकहां सड़क की ओर भागने लगा. पुलिस टीम ने भी पीछा करते हुए रेलवे गुमटी के पास कार को रोक लिया.
पुलिस से घिरा देख कार चालक तलखापुर कोठी निवासी मो महताव खान के पुत्र मो साकिब खान भागने में सफल रहा. वहीं कार में बैठे कारोबारी संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर पूछताछ की. वहीं कार की तलाशी में रायल स्टेज अंग्रेजी शराब के 180 एमएल का सात कार्टन बरामद किया गया. प्रत्येक कार्टून में 48 बोतल शराब मिली. वहीं 750 एमएल के 61 बोतल शराब बरामद किया गया. वहीं मेजरगंज में एसएसबी 20 वीं बटालियन के माधोपुर कैंप के जवानों ने मलिनिया गांव के समीप इंडो-नेपाल पिलर संख्या 335 के पास छापेमारी कर 60 बोतल नेपाली शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों कारोबारी की पहचान मजकोटवा गांव के चंदेश्वर राय व महदेव सहनी के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










