लिच्छवी एक्सप्रेस में यात्री से लूटपाट पांच गिरफ्तार

Published at :06 Mar 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
लिच्छवी एक्सप्रेस में यात्री से लूटपाट पांच गिरफ्तार

सीतामढ़ी : रेलवे स्टेशन के पास लिच्छवी एक्सप्रेस में रविवार को महिला यात्री का पर्स छीन कर भाग रहे लुटेरों को छात्रों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. वहीं, लूटा गया पर्स बरामद कर पांच लुटेरों को जीआरपी के हवाले कर दिया. लुटेरों की पहचान जिले के सुरसंड थाना के बड़ा गांव निवासी स्व रामनंदन राय […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : रेलवे स्टेशन के पास लिच्छवी एक्सप्रेस में रविवार को महिला यात्री का पर्स छीन कर भाग रहे लुटेरों को छात्रों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. वहीं, लूटा गया पर्स बरामद कर पांच लुटेरों को जीआरपी के हवाले कर दिया. लुटेरों की पहचान जिले के सुरसंड थाना के बड़ा गांव निवासी स्व रामनंदन राय के पुत्र रामबाबू राय, नेपाल के रौतहत जिले के गौर मसजिद वार्ड संख्या तीन निवासी साबिर खान के पुत्र अमन खान, पंकज कुमार कर्ण के पुत्र अंकित कुमार कर्ण, कामेश्वर रजक के पुत्र सचिन रजक व असफाक आलम के पुत्र आफताब आलम के रूप में की गयी है. घटना के बाबत मेहसौल ओपी क्षेत्र के सुंदरनगर निवासी स्व कीर्ति गाई के पुत्र चंदेश्वर गाई के बयान पर जीआरपी में लूट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

इसमें पकड़े गये पांचों आरोपियों को आरोपित किया है.
जीआरपी थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि सीतामढ़ी -आनंद विहार-नई दिल्ली लिच्छवी एक्सप्रेस से चंदेश्वर गाई अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ दिल्ली जाने के लिए एस-7 में बैठा था. तभी बदमाश यात्री बन कर उसी डिब्बे में बैठ गये. ट्रेन खुलने के बाद लुटेरों ने चंदेश्वर गाई के मुंह पर अखबार से मारा और पास में बैठी महिला का पर्स छीन ट्रेन से कूद कर भाग निकले. ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रेन से सफर कर रहे यात्री बदमाशों को नहीं पकड़ पाये. चंदेश्वर गाई ने सीतामढ़ी में रह रहे कुछ युवकों को मोबाइल पर कॉल कर इसकी जानकारी दी. साथ ही लुटेरों का हुलिया बताया. इसके बाद गौतम कुमार, संतोष कुमार, गोविंद कुमार, सोनू कुमार, नंद कुमार व रवि शंकर कुमार आदि छात्रों ने सीतामढ़ी स्टेशन पर पहुंच कर लुटेरों की तलाश की. इस दौरान सरकारी बस स्टैंड के पास सिगरेट पीते पांच बदमाश मिले. छात्रों के रोकने पर बदमाशों ने हाथापाई की. इस दौरान बदमाशों के जेब से चंदेश्वर गाई का पहचान पत्र व लूटा गया पर्स मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन