अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 14 गिरफ्तार

Published at :06 Mar 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 14 गिरफ्तार

सीतामढ़ी/मेजरगंज/परिहार/सुरसंड/बैरगनिया/बेला/बथनाहा : जिले में होली को लेकर शराब की बड़ी खेप पहुंच गयी और उक्त शराब को मोटी कीमत पर बेचने की तैयारी में माफिया लगे हुये है. शराब माफियाओं की इस कारगुजारी की भनक पुलिस को भी है, यहीं वजह है पूरे जिले की पुलिस शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी में […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/मेजरगंज/परिहार/सुरसंड/बैरगनिया/बेला/बथनाहा :
जिले में होली को लेकर शराब की बड़ी खेप पहुंच गयी और उक्त शराब को मोटी कीमत पर बेचने की तैयारी में माफिया लगे हुये है. शराब माफियाओं की इस कारगुजारी की भनक पुलिस को भी है, यहीं वजह है पूरे जिले की पुलिस शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी में लगी है. इस क्रम में रविवार को पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 747 बोतल शराब व 2 बाइक जब्त करते हुये 13 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. नगर थाना पुलिस ने शहर से सटे हुसैना स्थित मो अनवर के घर में छापेमारी कर 200 बोतल अंग्रेजी व 450 बोतल नेपाली सौंफी समेत कुल 650 बोतल शराब जब्त की. पुलिस मामले की जांच में लगी है.

इधर, मेजरगंज थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव में शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाते एक युवक कों ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान रसुलपुर निवासी रामचंद्र पासवान के रुप में की गयी है. पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सैफ अहमद खां ने की है. उधर, सुरसंड थाना पुलिस ने बाबा बाल्मिकेश्वरनाथ मंदिर के पास छापेमारी कर दो बोतल नेपाली शराब के साथ थाना क्षेत्र के मैदान गांव निवासी अमित मंडल को गिरफ्तार किया. जबकि मीना बाजार के पास से शराब के नशे में धुत एक पियक्कड़ को भी गिरफ्तार किया. पियक्कड़ की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के बिरौली निवासी रामेश्वर मुखिया के रूप में की गयी है.

थाने में मामला दर्ज कर सुरसंड पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. इधर, भिट्ठा ओपी की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एनएच 104 के कटही पुल के निकट बाइक सवार दो कारोबारी को दो बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही कारोबारी की बाइक नंबर बीआर 30 ई-4405 को जब्त कर लिया. दोनों की पहचान सुरसंड थाना के सेमुआ निवासी धर्मेंद्र मंडल व संतोष मंडल के रूप में की गयी है. परिहार पुलिस ने धरहरवा गांव के पास चलाये गये अभियान के दौरान सात बोतल नेपाली शराब के साथ परिहार निवासी राजेश माझी, धामीटोल निवासी श्याम कुमार सहनी व सुरसंड थाना के कुम्मा निवासी मोलाजीम अंसारी को नेपाली सौंफी शराब के साथ गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया है.

बैरगनिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाये गये अभियान में नगर पंचायत के वार्ड 13 चमड़ा गोदाम ईदगाह के पास से सीतामढ़ी शहर के जानकी स्थान वार्ड 2 निवासी कुंदन महतो व मनोज महतो को 30-30 बोतल समेत 60 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं शराब के नशे में हंगामा कर रहे जानकी स्थान के ही मिठू महतो व सुप्पी ओपी के ढेंग मनियारी निवासी विलास बैठा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चारों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसकी पुष्टि बैरगनिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने की है. बेला थाना के अवर निरीक्षक रामजी यादव ने उसरैना बॉर्डर के पास छापेमारी कर अंदौली निवासी नरेंद्र राय को चार बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसकी बाइक नंबर बीआर 30 एफ-4013 को भी जब्त कर लिया है. बथनाहा थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने सशस्त्र बल के साथ हरिहरपुर गांव में छापेमारी कर 22 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ भरत राय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
747 बोतल शराब व दो बाइक जब्त, पुलिस को देख कारोबारी फरार
सीतामढ़ी शहर के हुसैना के पास छापेमारी में भारी मात्रा में शराब जब्त

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन