पुलिस ने पांच को पकड़ा छापेमारी. शराब कारोबारियों के खिलाफ चला अभियान

Published at :05 Mar 2017 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने पांच को पकड़ा छापेमारी. शराब कारोबारियों के खिलाफ चला अभियान

सीतामढ़ी/मेजरगंज/बेला/बैरगनिया/सोनबरसा : जिले में शराब के अवैध कारोबार व पियक्कड़ों के बीच जारी अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने जहां 35 लीटर अवैध शराब व एक बाइक जब्त करने में सफलता पायी है, वहीं दो पियक्कड़ व तीन कारोबारी समेत पांच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मेजरगंज थाना पुलिस ने […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/मेजरगंज/बेला/बैरगनिया/सोनबरसा : जिले में शराब के अवैध कारोबार व पियक्कड़ों के बीच जारी अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने जहां 35 लीटर अवैध शराब व एक बाइक जब्त करने में सफलता पायी है, वहीं दो पियक्कड़ व तीन कारोबारी समेत पांच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

मेजरगंज थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शनिवार की सुबह कुआरी मदन टोला के समीप छापेमारी कर 85 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान रीगा थाना के इमली बाजार गांव निवासी सुबोध कुमार के रूप में की गयी है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सैफ अहमद खान ने की है.
उधर, कन्हौली थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर मधेसरा पंचायत के सरपंच जहांगीर खान ने 15 पीस नेपाली शराब व बाइक के साथ भलुआहा निवासी अनिल कुमार को पुलिस के हवाले कर लिया. बताया गया है कि अनिल कुमार बाइक की डिक्की में शराब लेकर नेपाल से सोनबरसा की ओर आ रहा था. रास्ते में फतहपुर के पास बाइक सड़क के किनारे पलट गयी. वहीं डिक्की से शराब निकल गया. इसके बाद सरपंच ने अनिल को दबोच पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पैशन प्रो बाइक नंबर बीआर 06 डब्ल्यू 8180 व शराब के साथ अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि बेला थाना पुलिस ने मुजौलिया गांव में छापेमारी कर मुजौलिया निवासी चंद्रदेव राम को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
इधर, बैरगनिया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि गश्ती पर गयी पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर नगर के सिंदुरिया रोड से नशे में धुत जमुआ निवासी शैलेंद्र पटेल व शिवनगर चमडा गोदाम रोड से वार्ड 13 निवासी मो मकबूल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं दोनों को जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन