तीन करोड़ लेकर नॉन बैंकिंग कंपनी फरार

Published at :04 Mar 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
तीन करोड़ लेकर नॉन बैंकिंग कंपनी फरार

एसडीजेएम, पुपरी के कोर्ट में मामला दर्ज सीतामढ़ी/पुपरी : जिले में एक ओर जहां फर्जी नॉन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का अभियान जारी है, वहीं दूसरी ओर पुपरी में एक नॉन बैंकिंग कंपनी दर्जनों उपभोक्ताओं का तीन करोड़ से अधिक रुपये लेकर फरार हो गयी है. पुपरी शहर के गोपाल धर्मशाला रोड स्थित तिरहुत […]

विज्ञापन
एसडीजेएम, पुपरी के कोर्ट में मामला दर्ज
सीतामढ़ी/पुपरी : जिले में एक ओर जहां फर्जी नॉन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का अभियान जारी है, वहीं दूसरी ओर पुपरी में एक नॉन बैंकिंग कंपनी दर्जनों उपभोक्ताओं का तीन करोड़ से अधिक रुपये लेकर फरार हो गयी है.
पुपरी शहर के गोपाल धर्मशाला रोड स्थित तिरहुत प्रमंडल शाखा एवं बचत स्वावलंबी सहयोग समिति, मुजफ्फरपुर नामक नॉन बैंकिंग संस्थान में ताला लटक जाने के बाद उपभोक्ता परेशान हैं. मामले को लेकर पुपरी वार्ड छह निवासी अमरनाथ महतो ने अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, पुपरी के कोर्ट में मामला दर्ज कराया है, जिसमें जहां सीबीअ तिरहुत प्रमंडल शाखा एवं बचत स्वावलंबी सहयोग समिति, मुजफ्फरपुर के पदेन अध्यक्ष सह मुजफ्फरपुर जिले के काजी मुहम्मदपुर थाने के लेलिन चौक मझौलिया निवासी विनय कुमार राय, अध्यक्ष सह विनय कुमार राय की पुत्री अंजली राय, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह विनय कुमार राय की पुत्री अल्पना राय व सहायक निबंधक सह विनय कुमार राय की पत्नी आशा राय को आरोपित किया है.
दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि चारों आरोपितों ने मिल कर 2009 में सेंट्रल बैंक अधिकारी गृह निर्माण स्वावलंबी सहयोग समितियां नामक नॉन बैंकिंग संस्थान खोली, जिसका प्रधान कार्यालय मझौलिया, मुजफ्फरपुर बनाया. साल 2009 में ही चारों ने मिल कर पुपरी शहर के गोपाल धर्मशाला रोड में उक्त संस्थान का शाखा कार्यालय खोला, जहां सैकड़ों लोगों से मासिक, आवर्ती, फिक्सड डिपॉजिट व रोजाना जमा योजना के तहत खाता खुलवा राशि जमा कराने का काम शुरू किया. लोगों ने कम समय में अधिक ब्याज के लोभ में उक्त बैंक शाखा में रुपये भी जमा कराये. कुछ समय बाद आरोपितों ने बैंक शाखा का नाम बदल कर सीबीअ तिरहुत प्रमंडल शाखा एवं बचत स्वावलंबी सहयोग समिति, मुजफ्फरपुर कर लिया, वहीं कार्यालय में नया बोर्ड लगा दिया.
इधर, समय पूरा होने के बाद जब लोग राशि के भुगतान का दबाव बनाने लगे, तो आरोपितों ने शाखा कार्यालय में ताला लटका दिया. वहीं तमाम आरोपित पुपरी से फरार हो गये. वादी ने अपने द्वारा दर्ज मुकदमे में बताया है कि उसके साथ पुपरी वार्ड 1 निवासी पवन साह व दीपक दास, वार्ड 7 निवासी रंजन कुमार, दीपक दास, वार्ड 3 निवासी रामनाथ प्रसाद, वार्ड 2 निवासी राजा राम मुखिया, वार्ड 14 निवासी राजेश महतो व सिंगिशही निवासी दीपक कुमार समेत दर्जनों लोगों के तकरीबन तीन करोड़ रुपये लेकर चारों आरोपित फरार हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन