दो कारोबारी व 14 पियक्कड़ गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी/बैरगनिया/बेला/सुरसंड : अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस, उत्पाद विभाग व एसएसबी की टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर दो कारोबारी व पियक्कड़ समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही कुल 156 बोतल नेपाली व अंग्रेजी शराब भी जब्त किया है. एसएसबी 20 वी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी/बैरगनिया/बेला/सुरसंड : अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस, उत्पाद विभाग व एसएसबी की टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर दो कारोबारी व पियक्कड़ समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
साथ ही कुल 156 बोतल नेपाली व अंग्रेजी शराब भी जब्त किया है. एसएसबी 20 वी बटालियन के सहायक सेनानायक सचिन कुमार के नेतृत्व में जवानों ने पीलर संख्या 344/7 के पास छापेमारी कर नेपाल से सौंफी शराब लेकर आ रहे बैरगनिया थाना के पचटकी यदु निवासी भोला राम के पुत्र हरि कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं उसके पास से शराब की 60 बोतल जब्त की.
जबकि डीएम राजीव रौशन के निर्देश पर शराब के कारोबारियो व पियक्कड़ों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 92 बोतल नेपाली सौफी शराब व दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर निरंजन कुमार ने बताया कि बैरगनिया बॉर्डर पर की गईं कार्रवाई में बैरगनिया नगर पंचायत के संतोष कुमार, नैमूल होदा खान, मो शाहिद, अनिल कुमार, जगलाल महतो, सुनील महतो, हरि कुमार व कपिलदेव साह को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार लोग नेपाल से शराब पीकर व लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे. उधर, उत्पाद विभाग की टीम ने सुरसंड थाना के भिट्ठामोड़ के पास छापेमारी कर सुरसंड बाजार निवासी सरोज कुमार,विलो राय, राजेश राम,राजीव मंडल,अरविंद मंडल व वीरेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया. अभियान में इंस्पेक्टर निरंजन कुमार, दारोगा मनीष सर्राफ, उत्पाद सिपाही अनिल कुमार, प्रभु कुमार व सुनील कुमार शामिल थे.
उधर, बेला थाना के सहायक अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार ने मच्छपकौनी गांव में छापेमारी कर नेपाली शराब की तीन बोतल के साथ जमीर नद्दाफ को गिरफ्तार कर लिया. वह शराब के नशे में धुत था. इधर, देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने सीतामढ़ी शहर में भी छापेमारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










