चेयरमैन समेत 19 कर्मियों पर केस

Published at :04 Mar 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
चेयरमैन समेत 19 कर्मियों पर केस

वरीय उपसमाहर्ता निवेदिता ने दर्ज करायी मेजरगंज थाने में प्राथमिकी सीतामढ़ी/मेजरगंज : बगैर आरबीआइ के आदेश बैंकिंग संस्थान का संचालन करने व लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा का सब्जबाग दिखा रुपये जमा करनेवाले नन बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरुवार को मेजरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वरीय […]

विज्ञापन

वरीय उपसमाहर्ता निवेदिता ने दर्ज करायी मेजरगंज थाने में प्राथमिकी

सीतामढ़ी/मेजरगंज : बगैर आरबीआइ के आदेश बैंकिंग संस्थान का संचालन करने व लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा का सब्जबाग दिखा रुपये जमा करनेवाले नन बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरुवार को मेजरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

वरीय उपसमाहर्ता बैंकिंग निवेदिता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में आरोपियों पर गरीबों को कम समय में अधिक ब्याज देने का झांसा देकर रुपये जमा कराने, बगैर डीएम के आदेश कार्यालय खोल बैंक चलाने व आरबीआइ के रुपयों के लेन-देन के नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है. अनुसंधानकर्ता सह थानाध्यक्ष सैफ अहमद खां ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

बताया कि इस मामले में शाखा प्रबंधक शमसेर आलम व कैशियर शत्रुध्न कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बताते चलें कि डीएम-एसपी के संयुक्त आदेश पर 28 फरवरी को अधिकारियों की टीम ने मेजरगंज हनुमान मंदिर चौक के पास स्थित महुआ डेयरी बैंक शाखा में छापेमारी की थी.

इस दौरान बैंक के कैश मेमो, ऑडिट पंजी व खातों की जांच की गयी. जांच में पाया गया कि बैंक द्वारा 100 से अधिक समूह का खाता खोला गया है, लेकिन उसका निबंधन नहीं कराया गया है. अधिकारियों ने बैंक का बाइलॉज, काउंटर फाइल, मेंबरशिप फॉर्म, कलेक्शन फॉर्म मशीन व वाउचर जब्त कर लिया था.

वहीं शाखा को सील करते हुए शाखा प्रबंधक व कैशियर गिरफ्तार कर लिया था. गौरतलब है कि सीतामढ़ी जिले में महुआ डेयरी बैंक की छह शाखा है. इसमें मेजरगंज व सीतामढ़ी शहर के स्टेशन रोड स्थित दो शाखाओं को सील कर दिया गया है. वहीं दोनों शाखा के चार कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जबकि नानपुर थाना के रायपुर, रून्नीसैदपुर थाने के रून्नीसैदपुर व मानिकचौक तथा बाजपट्टी शाखा अधिकारियों की कार्रवाई के रडार पर है.

कार्यालयों में लटके ताले, कर्मियों में हड़कंप : जिले में संचालित नन बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ 28 फरवरी से जारी प्रशासनिक अभियान के बाद जहां अधिकांश नन बैंकिंग शाखा कार्यालयों में ताला लटक गया है, वहीं कर्मी फरार हो गये है. जबकि संचालकों में हड़कंप मच गया है. इधर, प्रशासन के जारी अभियान के बाद इन संस्थानों में रकम जमा करने वाले लोगों के भी होठ सूखने लगे है. लोगों को अब अपनी जमा रकम के भी मिलने के आसार नहीं दिख रहे है. हालांकि पुलिसिया कार्रवाई के डर से लोग सामने नहीं आ रहे है. शुक्रवार को सीतामढ़ी शहर समेत आस पास के इलाकों में अवस्थित ननबैंकिंग कार्यालयों में ताला लटका रहा.

एसपी ने लिया संज्ञान, डीएम ने दिया आदेश: जिले में लंबे समय से ननबैंकिंग संस्थान खोल गरीबों के खून-पसीने की कमाई जमा करा फिर इलाके से फरार होने का ननबैंकिंग संस्थानों के दशकों से जारी इस काले खेल के खुलासे में जिला प्रशासन की भूमिका सराहनीय रहीं है. नानपुर थाना के बोखड़ा में अमूल्या संचय बैंक नामक बैंकिंग संस्थान के कर्मी से हुए लूट मामले की पड़ताल के क्रम में सीतामढ़ी एसपी हर प्रसाथ एस ने पूरे मामले को अपने संज्ञान में लिया. एसपी ने पाया कि नन बैंकिंग की आड़ में व्यापक पैमाने पर गरीबों के रुपये लूटे जा रहे हैं. एजेंट से लूट के इस मामले से मिले अहम तथ्य के आधार पर एसपी ने डीएम से बात की और फिर दोनों अधिकारियों ने आपसी तालमेल के साथ नन बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया. इसके बाद डीएम-एसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर नन बैंकिंग संस्थानों के कार्यालयों में छापेमारी का आदेश दिया.

इसके आलोक में एसडीसी बैंकिंग निवेदिता व डीएसपी सदर कुमार वीर धीरेंद्र ने एक टीम का गठन कर जिले में छापेमारी अभियान शुरू किया. 28 फरवरी से अब तक महुआ डेयरी बैंक की सीतामढ़ी व मेजरगंज शाखा, समृद्ध जीवन व अमूल्या संचय बैंक की सीतामढ़ी शाखा समेत चार शाखा कार्यालय सील किया जा चुका है. मामले में अब तक 12 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. जबकि नगर थाना में तीन व मेजरगंज थाना में एक समेत चार प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी है. जिसमें कुल 48 लोगों को आरोपित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन